फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या है फिट रहने का सबसे आसान फॉर्मूला? हर दिन कुछ मिनट की आदत बदल सकती है आपकी जिंदगी

Thu, 13 Aug 2026 08:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 खाली पेट दौड़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं, उन्हें सुकून भरी नींद आती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
रनिंग के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI
नियमित व्यायाम शरीर को फिट रखने के साथ कई तरह की गंभीर क्रॉनिक बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार माना जाता है। हालांकि अगर आप रोजाना जिम जाने और व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो रनिंग-वॉकिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास भी मददगार हो सकते हैं।

रनिंग उन शारीरिक गतिविधियों में शामिल है, जिसके लिए महंगे उपकरण, जिम की सदस्यता या किसी खास जगह की जरूरत नहीं पड़ती। नियमित रनिंग कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ाने, शरीर को सक्रिय रखने और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है।

रनिंग का फायदा सिर्फ शरीर स्वास्थ्य तक सीमित नहीं माना जाता। ये मानसिक स्वास्थ्य, नींद और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। दौड़ते समय शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और नियमित व्यायाम के साथ फिटनेस बेहतर हो सकती है।

पर रनिंग का सही तरीका क्या है, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या आप इन चीजों को जानते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
दिल की सेहत के लिए रनिंग के फायदे - फोटो : Adobe Stock Images
पूरे शरीर के लिए रनिंग के फायदे

रनिंग एक एरोबिक या कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। इसमें शरीर की बड़ी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और दिल तथा फेफड़ों को शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। नियमित एरोबिक गतिविधि से कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस में सुधार हो सकता है।
 
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधि हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इससे हृदय रोग तथा स्ट्रोक जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। 
  • शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल रखने में भी मददगार मानी जाती है।
  • रनिंग के दौरान शरीर काफी ऊर्जा बर्न करता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 4
रनिंग से होने वाले फायदे - फोटो : freepik.com
रनिंग को लेकर सावधानी जरूरी

रनिंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है।
 
  • सेहतमंद रहने के लिए कई लोग सुबह-शाम दौड़ना पसंद करते हैं। इससे वजन कम होने के साथ-साथ कई और भी फायदे होते हैं।
  • अगर आप सुबह बिना कुछ खाए-पीए दौड़ते हैं, तो इससे अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
  • खाली पेट तेज दौड़ने से शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है।
  • ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दौड़ते समय शरीर को एनर्जी की आवश्यकता होती है और ऐसे में शरीर फैट का इस्तेमाल करता है। इससे वजन तेजी से कम होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
रनिंग से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
खाली पेट दौड़ने के फायदे

खाली पेट दौड़ने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे- आंतों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 
 
  • इससे अपच और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है। 
  • सुबह खाली पेट दौड़ने से दिल सही ढंग से पंप करता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है। 
  • खाली पेट दौड़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। 
  • जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं, उन्हें सुकून भरी नींद आती है। खाली पेट दौड़ने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें