सेहतमंद रहने के लिए हम अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि खाने की प्लेट में क्या है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाइट में फल-सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या सिर्फ हेल्दी चीजें खाना ही पर्याप्त है?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन का फायदा सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि आपने क्या खाया, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आपने किस समय खाया है? सुबह का नाश्ता छोड़ना, देर रात खाना, दिन में लंबे समय तक भूखे रहना या हर दिन अलग-अलग समय पर भोजन करने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हैं।
क्या आप भी खान-पान को लेकर इस तरह की गड़बड़ी कर रहे हैं?