हड्डियों-दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बचपन से ही आहार में कैल्शियम वाली चीजों की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती रही है। यही कारण है कि सभी उम्र के लोगों, विशेषकर बच्चों-बुजुर्गों को रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम की अधिकतर मात्रा की पूर्ति की जा सकती है।
क्या आप जानते हैं कि हमारी हड्डियों-दांतों में पूरे शरीर का लगभग 90-95% कैल्शियम स्टोर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें रोजाना कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं हृदय, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को भी ठीक से काम करने के लिए भी कैल्शियम जरूरी है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इससे कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के जोखिमों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
पर क्या आप जानते हैं कि आपके खान-पान और लाइफस्टाइल की ही कुछ गड़बड़ियां शरीर में कैल्शियम मात्रा को कम कर सकती हैं?