बच्चों में अस्थमा की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
सर्दियों में अस्थमा ट्रिगर होने का खतरा
सर्दियों में अस्थमा की समस्या बढ़ने और लक्षणों के ट्रिगर होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं, आपके फेफड़े में स्थित वायुमार्ग में तरल पदार्थों की एक परत होती है जो इसे सुरक्षित रखने में मदद करती है। हालांकि ठंडी हवा के संपर्क में आने पर वायुमार्ग में सूजन और जलन हो जाती है। ठंडी हवा के कारण बलगम की परत मोटी भी हो जाती है जिससे आपको सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे श्वसन संक्रमण होने की समस्या भी बढ़ जाती है।
ठंडी हवा के संपर्क में आने के कारण आपमें सीने में दर्द, खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और घरघराहट की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ये समस्याएं अस्थमा रोगियों की जटिलताएं बढ़ा सकती हैं, इससे बचाव करते रहने बहुत आवश्यक है।