कमर की माप का भी रखें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) नार्मल है, तब भी पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी हो सकती है। इसलिए वजन के साथ कमर के नाप पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। पुरुषों के लिए 90 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 80 सेंटीमीटर की कमर की माप को सामान्य माना जाता है। वजन के साथ-साथ पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
- नियमित रूप से तेज गति से वॉक और अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें।
- मीठे पेय, ज्यादा तली हुई चीजें और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करें।
- डाइट में सब्जियों-फल, साबुत अनाज और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।
- अच्छी नींद लें और वजन-कमर, ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की भी निरंतर जांच कराते रहें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।