जोड़ों में दर्द और गाउट
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खराब जीवनशैली, फास्ट फूड, रेड मीट और शराब के अधिक सेवन ने हाई यूरिक एसिड के मामलों को काफी बढ़ा दिया है। शुरुआती दौर में इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता, इसलिए ज्यादातर लोग इस समस्या से अनजान रहते हैं। लेकिन जब जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, अकड़न शुरू होती है तो इसका पता लगाने के लिए किए जाने वाले टेस्ट से इसकी पहचान होती है।
जोड़ों में दर्द और गाउट की समस्या
- यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होने पर जोड़ों में इसके क्रिस्टल जमा हो सकते हैं। इससे गाउट नाम की समस्या होती है। इसमें पैर के अंगूठे, टखने या घुटने में अचानक तेज दर्द, सूजन, लालिमा जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।