फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: युवा हो रहे अनिद्रा का शिकार, जानिए छोटी सी लगनी वाली ये समस्या कैसे बन जाती है बड़ी बीमारियों का कारण

Fri, 20 Nov 2026 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sleep Problems In Young Adults: युवाओं में नींद की समस्या बढ़ने के पीछे मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, तनाव, कैफीन और अनियमित दिनचर्या जैसे कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होने से थकान, एकाग्रता में कमी और स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 4
नींद न आने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए पौष्टिक खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि हम रोजाना रात में अच्छी और निर्बाध नींद लें। नींद सिर्फ हमारी दिनभर की थकान को दूर करने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि नींद के दौरान शरीर के भीतर कई प्रकार की क्रियाएं होती हैं जो कोशिकाओं को स्वस्थ रखने से लेकर याददाश्त को ठीक रखने में मदद करती हैं।

हालांकि चिंताजनक रूप से देखा जा रहा है कि आजकल बड़ी संख्या में युवा आबादी नींद की दिक्कतों या अनिद्रा से परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, युवाओं में देर रात तक जागने, सुबह उठने में परेशानी और पर्याप्त नींद लेने के बावजूद थकान महसूस करना आम होता जा रहा है। पढ़ाई-नौकरी, सोशल मीडिया और बदलती लाइफस्टाइल का असर लोगों की नींद पर पड़ रहा है।

आज नींद की कमी भले ही बहुत सामान्य सी लगती हो, पर भविष्य में यही छोटी सी समस्या गंभीर खतरे का रूप ले सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
युवाओं में नींद की बीमारी - फोटो : Freepik.com
युवाओं में नींद की समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, देखा जाता रहा है कि बड़ी संख्या में युवा रात में बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटों मोबाइल चलाते रहते हैं।कुछ को तनाव और चिंता के कारण नींद नहीं आती। नींद पूरी न होने  के कारण अगले दिन की थकान-चिड़चिड़ापन की दिक्कत तो होती ही है, साथ ही लंबे समय में ये मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
 
  • पर्याप्त नींद शरीर को आराम देने के साथ-साथ दिमाग को सक्रिय रखने, याददाश्त मजबूत करने और हार्मोन के संतुलन में मदद करती है। ऐसे में नींद की जरूरतों को लेकर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
नींद की बढ़ती समस्याएं - फोटो : Freepik.com
युवाओं की क्यों बिगड़ रही है नींद?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई स्थितियां हैं जो युवाओं में नींद की समस्याओं को बढ़ाती जा रही हैं। कई अध्ययनों में मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल को इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। फोन, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को प्रभावित कर सकती है। रात में देर तक स्क्रीन देखने से नींद आने में देरी हो सकती है और इसकी गुणवत्ता पर भी असर हो सकता है।
 
  • इसके अलावा पढ़ाई, नौकरी, आर्थिक दबाव और भविष्य की चिंता के कारण हमारा दिमाग लगातार सक्रिय रहता है। इससे सोने में परेशानी हो सकती है।
  • शाम या रात में चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक लेने से भी नींद प्रभावित हो सकती है। यही कारण है कि शाम के समय में कैफीन वाली चीजों से दूरी बनाने के सलाह दी जाती है। 
  • रोज अलग-अलग समय पर सोना और जागना भी शरीर की नींद-जागने की लय को बिगाड़ सकता है , जिसका आपकी नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
नींद में सुधार के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
फिर नींद सुधारने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर नींद न आने की समस्या के पीछे कोई बीमारी नहीं है और ये लाइफस्टाइल में खराबी के कारण है तो कुछ छोटे-मोटे बदलाव आपकी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
 
  • रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं। सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी रखें। 
  • रात में कैफीन लेने से बचें और सोने का कमरा शांत, आरामदायक और अंधेरा रखें।
  • वयस्कों को आमतौर पर रोज 7-9 घंटे नींद की जरूरत होती है। 
  • अगर लंबे समय तक नींद नहीं आती या रात में बार-बार नींद टूट जाती है, तो डॉक्टर से सलाह लें और इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें