मोटापे का खतरा कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe Stock
फिर वजन कम करने के लिए क्या करें?
डॉ अमरमणि बताते हैं, वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, भोजन में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और जरूरत के अनुसार कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है। मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करना भी वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।
- खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें।
- तेज वॉक, साइकिलिंग और दूसरी शारीरिक गतिविधियां वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।
- रोज 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। नींद की कमी भूख और खान-पान को प्रभावित कर सकती है।
- कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस और अधिक चीनी वाली चाय पीना कम करें, ये चीजें आपके वजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।