खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही लोग कई सारी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं, आज के दो दशक पहले जो बीमारियां आमतौर पर बुजुर्गों को हुआ करती थीं, वह अब युवाओं में भी बहुत अधिक देखी जा रही हैं। डायबिटीज, हड्डियों में कमजोरी, थकान और आंखों की कई सारी दिक्कतें तेजी से युवाओं को अपना शिकार बना रही हैं। डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियां तो दीर्घकालिक भी हो सकती है, जिसके लिए आपको लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय के साथ हमारे खान-पान की आदतों में काफी बदलाव आ गया है। इसके साथ लोगों में बढ़ रही शारीरिक निष्क्रियता भी कई तरह के रोगों के खतरे को बढ़ा रही है। अगर हम अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लें, तो इन दिक्कतों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने आहार में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में मौजूद गुण और पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं, साथ ही यह कई सारी बीमारियों से भी हमें सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आगे की स्लाइ़डों में हम ऐसे ही एक फल के बारे में जानते हैं, जिसका नियमित रूप से सेवन करना कई तरह की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।