सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कम उम्र से ही आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। जब भी बात खान-पान को ठीक रखने की होती है तो सबसे पहले लोगों को चीनी वाली चीजें छोड़ने की सलाह दी जाती है।
अच्छी फिटनेस के लिए हम में से कई लोग मीठे से परहेज तो करने लगते हैं, लेकिन समोसे, पकौड़े, पूरी, पकोड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसी तली-भुनी चीजें खाते रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं? सेहत के लिए ये चीजें चीनी से ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है, जिनपर अक्सर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी हमारी सेहत के लिए हानिकारक तो है ही, पर कई अध्ययन इस तरफ ध्यान आकृष्ट करते हैं कि तेल वाली चीजों का अधिक सेवन चीनी से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।