फलों के सेवन को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। फलों में शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, यही कारण है कि फलों के सेवन को बीमारियों से बचाने और सेहत को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फलों को दैनिक आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। भोजन की थाली में विभिन्न रंगों के और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि फलों से अधिकतम लाभ तभी पाए जा सकते हैं जब आप इनका सही समय पर सेवन करें।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, रात के समय फलों का सेवन न करना ज्यादा अच्छा रहता है। पर ऐसा क्यों है? फलों के सेवन का आखिर सही समय क्या है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।