डेंगू में बरतें सावधानी
- फोटो : Freepik.com
बुखार उतरने के बाद बरतें ज्यादा सावधानी
डेंगू में बुखार कम होने के आसपास ही क्रिटिकल फेज देखा जाता है इसलिए बुखार उतरने के बाद डेंगू को खत्म नहीं मानना चाहिए।
- इसी दौरान पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, सांस तेज चलने यामसूड़ों या नाक से खून आने जैसे संकेत दिखाई दे तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये लो प्लेटलेट्स और ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है।
- अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी, बेचैनीा या पेशाब कम होने की दिक्कत भी है तो ये लक्षण गंभीर स्थिति की ओर इशारा हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
- डेंगू में समय पर सहायक उपचार मिलने से दूसरे अंगों पर होने वाले खतरे को कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।