फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: कमर दर्द ने मुश्किल कर दी है जिंदगी? कहीं ये किडनी की बीमारी का लक्षण तो नहीं

Thu, 08 Oct 2026 09:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Back Pain Causes: कमर दर्द अक्सर मांसपेशियों की समस्या के कारण होता है, लेकिन किडनी स्टोन या संक्रमण में भी पीठ और कमर के आसपास दर्द हो सकता है। पेशाब में जलन या खून, बार-बार पेशाब, बुखार, ठंड लगने जैसा दर्द किडनी की समस्या की तरफ इशारा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
कमर में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
कमर में दर्द की समस्या बहुत आम है। लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करते रहने, शारीरिक गतिविधियों में कमी ने इस समस्या को काफी बढ़ा दिया है। 

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से ज्यादा बैठे रहने और गलत पॉश्चर के कारण कम उम्र के लोगों में भी कमर दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। कमर दर्द की समस्या वैसे तो बहुत आम है, पर हर बार मांसपेशियों की जकड़न या ज्यादा बैठना ही इसका कारण नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि कई बार कमर के आसपास होने वाला दर्द किडनी की बीमारियों का संकेत हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, किडनी में स्टोन या संक्रमण होने पर भी पीठ, कमर या पेट के आसपास दर्द हो सकता है। आमतौर पर लोग इसे मांसपेशियों और थकान के कारण होने वाला दर्द समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते ये समझना जरूरी है कि कमर में हो रहा दर्द लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से है या फिर किडनी की समस्या का संकेत?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कमर दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सामान्य कमर दर्द और किडनी की समस्या में अंतर करने के लिए सबसे पहले ये देखना जरूरी है कि दर्द किस तरह का है और क्या ये लगातार हो रहा है? दर्द के साथ क्या पेशाब में जलन या बुखार तो नहीं आ रहा?

पहले मांसपेशियों वाले कमर दर्द को समझिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण मांसपेशियों में खिंचाव, लंबे समय तक एक ही स्थिति में या गलत तरीके से बैठना, भारी वजन उठाना या शारीरिक गतिविधियों में कमी हो सकती है।
 
  • किडनी की दिक्कतों के कारण होने वाले दर्द के लक्षण भी इसी तरह के होते हैं इसलिए दोनों में अंतर करना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
किडनी की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
किडनी की समस्याओं के कारण कमर दर्द

कमर में दर्द कई बार किडनी की समस्याओं के कारण भी हो सकता है। किडनी स्टोन में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। 
 
  • पथरी जब मूत्र की नली में आगे बढ़ती है तो तेज दर्द हो सकता है। यह दर्द पीठ, बगल, पेट के निचले हिस्से या जांघ के जोड़ तक महसूस हो सकता है। 
  • इस तरह का दर्द कई बार आता-जाता रहता है।
  • किडनी की दिक्कतों के कारण होने वाले कमर दर्द के साथ आपको पेशाब में भी दिक्कत हो सकती है।
  • पेशाब करते समय दर्द, बार-बार पेशाब की इच्छा होना, पेशाब कम आना या पेशाब का बदबूदार होना किडनी की समस्याओं की ओर संकेत।
  • कुछ लोगों को इसके साथ मतली और उल्टी भी हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
कमर में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com
कब हो जाएं अलर्ट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर कमर या बगल में अचानक बहुत तेज दर्द हो और ये दर्द पेट या जांघ के जोड़ों तक जा रहा हो तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
 
  • अगर इसके साथ पेशाब में भी दिक्कत हो, पेशाब करते समय तेज दर्द हो या साथ में बुखार और ठंड लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
  • किडनी की समस्या की पुष्टि सिर्फ लक्षणों से नहीं होती। डॉक्टर जरूरत के अनुसार जांच करते समस्या को पता करने की कोशिश करते हैं। इसलिए लगातार बने रहने वाले कमर के दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें