खाने में ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग
- फोटो : Social media
ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग
जैतून और अलसी के तेल में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं जो आंत के कार्यों को आसान बनाने के साथ कब्ज से राहत दिलाने में काफी सहायक हो सकते हैं। इन तेलों में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो पाचन में सुधार के लिए बेहद आवश्यक माने जाते हैं। इसके आलवा जैतून और अलसी के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद माने जाते हैं। साल 2015 के एक
अध्ययन में पाया गया कि जैतून और अलसी के तेल हेमोडायलिसिस से गुजर रहे लोगों में कब्ज की दिक्कत को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
-------------
स्रोत और संदर्भ:
Which foods are good for constipation
अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल जर्नल्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।