फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: डेंगू के बाद तेज रिकवरी में मदद करेंगी यह चार चीजें, प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी सहायक

Fri, 29 Oct 2021 11:27 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू से तेज रिकवरी - फोटो : iStock
देश के तमाम हिस्सों में इस समय डेंगू का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से डेंगू के बढ़ते मामलों की खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 11 राज्यों में डेंगू के गंभीर संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। रिपोर्टस के मुताबिक देश में डेंगू के दो खतरनाक रूप- सीरोटाइप-2 और एफेब्रिल डेंगू की पहचान की गई है जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो मच्छरों के कारण होने वाली इस बीमारी से कुछ सामान्य से उपाय करके सुरक्षित रहा जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू की गंभीर स्थिति जानलेवा भी हो सकती है, यही कारण है कि इससे बचाव करना बहुत आवश्यक होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनमें डेंगू के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं कि आहार में किन चीजों को शामिल करके डेंगू से रिकवरी को तेज करने के साथ सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार खाना फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के रोगियों या फिर डेंगू से बचाव के लिए अनार खाना फायदेमंद हो सकता है। अनार आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है जो शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। अनार के सेवन से थकान का एहसास कम होता है इसके अलावा आयरन से भरपूर होने के कारण अनार खून बनाने में भी मदद करता है। ब्लड प्लेटलेट काउंट को सामान्य बनाए रखने में भी यह मदद करता है। यही कारण है कि रिकवरी के समय अनार खाना सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
लहसुन के औषधीय गुण - फोटो : Pixabay
लहसुन का सेवन
लहसुन को सबसे अच्छे एंटी-वायरल खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। प्रतिरक्षा को बढ़ाने के साथ सूजन, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षणों से निपटने में लहसुन का सेवन मददगार हो सकता है। लहसुन में रोगाणुरोधी और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं जो विषाक्त पदार्थों को भी जड़ से खत्म करते हैं, जिससे डेंगू की रिकवरी में तेजी आती है।

4 of 5
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock
नारियल पानी
डेंगू के कारण डिहाइड्रेशन होना सामान्य होता है। ऐसे में रिकवरी के लिए नारियल पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसका सेवन डेंगू की समस्या से आसानी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
ब्रोकली खाएं
ब्रोकली विटामिन-के का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो ब्लड प्लेटलेट्स को सामान्य बनाने में मदद करता है। यदि प्लेटलेट्स की संख्या में तेज गिरावट है तो डेंगू के रोगी के दैनिक आहार में ब्रोकली खाने को जरूर देना चाहिए। यह एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों में भी समृद्ध होता है जिसे सेहत के लिए विशेष लाभप्रद माना जा सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें