फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सुबह की ये गलतियां आपकी सेहत पर डाल सकती हैं बुरा असर, आज से ही हो जाइए सावधान

Sat, 12 Feb 2022 11:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सुबह-सुबह ऐसी गलतियां करने स बचें - फोटो : Pixabay
जीवनशैली का आपकी स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि सभी लोगों को स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते रहने की सलाह दी जाती है। सुबह से लेकर शाम तक, हम जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते रहते हैं जो हमारी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक विशेषकर सुबह के समय हम में से ज्यादातर लोग कई ऐसी गलतियां करते हैं जिनके दीर्घकालिक प्रभाव काफी नुकसानदायक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिन की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करने से न सिर्फ इसके स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। पर क्या हम वास्तव में सुबह के समय अच्छी और स्वस्थ आदतों का पालन कर रहे हैं? आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ गलत आदतों के बारे में जानते हैं जिनका सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। हम में से ज्यादातर लोग जाने-अनजाने इस तरह की गलतियां करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मौखिक स्वच्छता का रखें पूरा ख्याल - फोटो : iStock
नाश्ते के बाद ब्रश करना
अक्सर आपने ने भी कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो सबुह के समय नाश्ता करने और अन्य कई काम को निपटाने के बाद ब्रश करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस आदत को सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानते हैं। रात के समय मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं ऐसे में सुबह के समय बिना ब्रश किए कुछ भी खाने से ये बैक्टीरिया पेट में जा सकते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ओरल हाइजीन के लिहाज से भी इस आदत को नुकसानदायक माना जाता है। सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दांत और मुंह को साफ करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
शरीर के हाइड्रेशन का रखें पूरा ख्याल - फोटो : istock
सुबह के समय हाइड्रेशन पर ध्यान न देना
रात के 8-10 घंटे के बाद शरीर में स्वाभाविक रूप से पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में सुबह पानी पीना बहुत आवश्यक माना जाता है। सुबह पानी न पीने की आदत आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है, साथ ही लंबे समय तक शरीर के डिहाइड्रेट रहने के कारण कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह ब्रश के बाद सभी लोगों को भरपेट पानी पीना चाहिए। हल्के गुनगुने पानी का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। सुबह सबसे पहले पानी पीने से कब्ज में मदद मिल सकती है और यह मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) को रोकने में भी सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
सुबह के समय योग के हैं लाभ - फोटो : Pixabay
सुबह योग-व्यायाम न करने की आदत
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यायाम को अपनी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाना विशेष रूप से फायदेमंद है। हम सभी जानते हैं कि व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है। शाम की बजाय सुबह व्यायाम करने के अतिरिक्त लाभ हैं। सुबह व्यायाम करने से दिन भर काम करने के लिए शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सुबह के समय योग और मेडिटेशन जैसे अभ्यास करना आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होता है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें