Sleep Time According to Age: एक अच्छी और पूरी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि भोजन और पानी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए सोने का एक निश्चित समय और अवधि होती है? जी हां, शोधकर्ताओं का मानना है कि नींद का सही समय हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक (जिसे सर्कैडियन रिदम भी कहते हैं) पर निर्भर करता है।
यूरोपियन हार्ट जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, जब हम अपनी उम्र के अनुसार सही समय पर सोते हैं, तो शरीर की मरम्मत और विकास की प्रक्रिया बेहतर होती है। वहीं नींद की कमी या अनियमित नींद कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों का कारण बन सकती है। इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि उम्र के हिसाब किसी इंसान को कब और कितनी देर तक सोना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।