फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: रोज सुबह खाली पेट अखरोट भिगोकर खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल

Fri, 05 Sep 2025 06:15 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखरोट में कई ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि अखरोट को भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अखरोट - फोटो : Freepik
Why do We Eat Soaked Walnuts: अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे भिगोकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं? अखरोट को सीधे खाने की बजाय भिगोकर खाने से यह पचाने में आसान हो जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। 

सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रख सकती है। यह न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। बहुत से लोग इसके पूरे फायदे नहीं जानते और इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हिचकिचाते हैं। इसलिए आइए इस लख में जानते हैं कि रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे हैं और यह क्यों आपकी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
दिमाग के लिए फायदेमंद
भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिमाग की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। ये मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं, याददाश्त बढ़ाते हैं और एकाग्रता में सुधार करते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़ें- Alert: देश में हर तीसरी मौत का कारण हृदय रोग, रिपोर्ट में सामने आई अन्य बीमारियों की डरावनी तस्वीर
विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोग, हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock photos
दिल को रखे स्वस्थ
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है। यह दिल की धमनियों को स्वस्थ रखता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसलिए विशेषज्ञ भी रोज अखरोट भिगोकर खाने का सुझाव देते हैं।
 
ये भी पढ़ें- Alert: एड़ियों-टखनों में अक्सर रहती है दर्द और सूजन? न करें इसे इग्नोर, लिवर-दिल की बीमारियों का हो सकता है संकेत

4 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन शक्ति को बढ़ाए
अखरोट को भिगोने से यह नरम हो जाता है और इसमें मौजूद फाइबर को शरीर आसानी से पचा लेता है। सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। यह आंतों को साफ रखता है और पेट को स्वस्थ बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन कम करने में सहायक - फोटो : freepik
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भीगे हुए अखरोट आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती। यह अनहेल्दी स्नैक्स से बचने में मदद करता है और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें