फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness Tips: अच्छी फिटनेस और वेट लॉस का जान लीजिए सबसे आसान फॉर्मूला, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Fri, 26 Jun 2026 08:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लो कैलोरी डाइट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, ब्लड शुगर का स्तर बेहतर रह सकता है, दिल की सेहत को फायदा मिलता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने का खतरा कम होता है। पर इसके लिए क्या चीजें खानी चाहिए?
विज्ञापन
1 of 4
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
आजकल फिटनेस, वजन कम करने और स्वस्थ रहने की चाहत वालों के लिए लो कैलोरी डाइट पहली पसंद बना दिया है। सोशल मीडिया से लेकर जिम ट्रेनर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट तक हर कोई कैलोरी पर नजर रखने की सलाह देता है। पर कहीं लो कैलोरी के चक्कर में आप भी खाना तो नहीं छोड़ रहे? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेट लॉस और अच्छी फिटनेस के लिए ज्यादातर लोग डाइटिंग शुरू कर देते हैं। लोगों का लगता है कि इससे कैलोरी कट होगा और वजन घटेगा। हालांकि इस आदत की वजह से  शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और कमजोरी महसूस होने लगती है।

असल में वजन कम करने का मतलब भूखे रहना नहीं, बल्कि समझदारी से ऐसे खाद्य पदार्थ चुनना है जिनमें कैलोरी कम हो और शरीर को भरपूर पोषण मिलता रहे।
विज्ञापन

2 of 4
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
लो कैलोरी डाइट अच्छी सेहत के लिए जरूरी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी फिटनेस के लिए हमेशा ऐसे खाद्य पदार्थों को चुनें जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं साथ ही शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी देते हैं। इसके लिए लो कैलोरी के साथ हाई न्यूट्रिएंट चीजों को डाइट में शामिल करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
  • लो कैलोरी डाइट वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर दिल की सेहत को ठीक रखने में मदद करती है।
  • इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने का खतरा कम होता है। 

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं कि किन चीजों से कैलोरी इंटेक कम होने के साथ शरीर को बेहतर पोषण भी मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
खीरा खाने के फायदे - फोटो : Freepik
खीरा खाना फायदेमंद

100 ग्राम खीरा में लगभग 15 कैलोरी होती है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
 
  • इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। 
  • खीरा पाचन को बेहतर बनाने, कब्ज से राहत दिलाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मददगार माना जाता है। 


तरबूज में होते हैं कारगर एंटीऑक्सीडेंट

100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी होती है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। 
 
  • इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। 
  • लो कैलोरी होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन फल माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रोकली खाने के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com
ब्रोकली को बनाएं डाइट का हिस्सा

प्रति 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 34 कैलोरी होती है। ब्रोकली फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का भी बेहतरीन स्रोत है। 
 
  • इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है। 
  • यह पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी मजबूत करने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करती है।


इन चीजों को भी बनाएं डाइट का हिस्सा
  • 100 ग्राम टमाटर में लगभग 18 कैलोरी होती है। टमाटर विटामिन सी, पोटैशियम और लाइकोपीन का भी अच्छा स्रोत है। टमाटर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और त्वचा को भी फायदा मिलता है।
  • प्रति 100 ग्राम पालक में लगभग 23 कैलोरी होती है। पालक पोषण का खजाना माना जाता है। लो कैलोरी होने के बावजूद यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देता है।
  • प्रति 100 ग्राम दही में लगभग 60 कैलोरी होती है। दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है। यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन को बेहतर बनाता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें