फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Health: मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? हर महिला के लिए जरूरी है ये जानना

Fri, 03 Apr 2026 12:44 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is Menopause: एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, उन्हीं में एक है मेनोपॉज...... आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : अमर उजाला
What Is Menopause: हर महिला के जीवन में कई चरण आते हैं, जिनमें शारीरिक और मानसिक बदलाव स्वाभाविक हैं। जन्म, बचपन, किशोरावस्था और प्रजनन आयु के बाद एक ऐसा समय भी आता है, जब महिला का शरीर पुराने तरीके से काम करना बंद कर देता है। ये बदलाव केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी महसूस किए जा सकते हैं।

महिलाओं के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि उनके शरीर में कौन-कौन से बदलाव हो रहे हैं और इसके लिए उन्हें कैसे तैयारी करनी चाहिए। मेनोपॉज भी इसी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे समझना हर महिला के लिए जरूरी है ताकि वे समय रहते अपनी सेहत और जीवनशैली में जरूरी बदलाव कर सकें।

 
विज्ञापन

2 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Adobe stock
मेनोपॉज कब होता है?

मेनोपॉज महिला के जीवन का वह चरण है जब उसके अंडाशय में अंडाणु का उत्पादन बंद हो जाता है और माहवारी यानी कि पीरियड पूरी तरह रुक जाते हैं। आम तौर पर ये 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है, लेकिन कभी-कभी यह जल्दी या देर से भी शुरू हो सकता है। मेनोपॉज को पूरा होने के बाद महिला की प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
 मेनोपॉज के लक्षण और उनके उपचार

1. माहवारी में बदलाव

मेनोपॉज के शुरुआती चरण में माहवारी का चक्र अनियमित हो जाता है। कभी अधिक लंबा तो कभी छोटा हो सकता है। धीरे-धीरे यह पूरी तरह रुक जाता है।

इसका उपचार
 
  • हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) डॉक्टर की सलाह से।
  •  पत्तेदार सब्जियां, सोया और फ़्लैक्ससीड का सेवन करें।
  • नियमित व्यायाम और तनाव कम करने की तकनीकें आजमाएं।

 

4 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
2. तेज पसीना आना

अचानक गर्मी का एहसास और पसीना आना भी मेनोपॉज का एक अहम लक्षण है। यह अक्सर रात को होता है।

इसका उपचार
 
  • हल्के कपड़े पहनें और कमरे में वेंटिलेशन रखें।
  • कैफीन और मसालेदार भोजन कम करें।
  •  योग, ध्यान और गहरी साँस लेने की तकनीक अपनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
3. नींद में परेशानी

अनिद्रा या बार-बार जागना भी इसका लक्षण है। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्मोनल बदलाव सीधा नींद पर असर डालते हैं।

इसका उपचार
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।
  • नियमित समय पर सोने और उठने की आदत डालें।
  • गर्म दूध या कैमोमाइल टी पीने से आराम मिलता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Adobe stock
4. मूड स्विंग्स

इस समय में चिड़चिड़ापन, चिंता और डिप्रेशन जैसी स्थिति आम है।

इसका उपचार 
 
  • मेडिटेशन और हल्का व्यायाम मूड सुधारने में मदद करता है।
  • दोस्तों और परिवार से बात करें।
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें, एंटीडिप्रेसेंट या थैरेपी की मदद मिल सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Adobe stock
5. त्वचा और बालों में बदलाव

मेनोपॉज के दौरान त्वचा शुष्क और पतली हो जाती है, बाल झड़ने लगते हैं।

इसका उपचार 
 
  • हाइड्रेटिंग लोशन और तेल का इस्तेमाल करें।
  • विटामिन E, ओमेगा-3 और प्रोटीन युक्त आहार लें।
  •  बालों के लिए हल्का शैम्पू और मसाज करें।

 
विज्ञापन

8 of 8
मेनोपॉज किसे कहते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
6. हड्डियों में कमजोरी

मेनोपॉज के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। ऐसे समय में हड्डियां कमजोर और फ्रैक्चर का जोखिम अधिक होता है।

इसका उपचार
 
  •  कैल्शियम और विटामिन D युक्त आहार लें।
  •  हल्का व्यायाम और वॉक करें।
  •  डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट और मेडिकेशन लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें