Effects of Scrolling Reels on Brain: 'ब्रेन रॉट' एक ऐसा शब्द है जो आज की डिजिटल पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य की कड़वी हकीकत बयां करता है। इसका शाब्दिक अर्थ है 'दिमाग का सुस्त होना', जो लंबे समय तक सोशल मीडिया पर कम गुणवत्ता वाले, बिना किसी अर्थ के और अत्यधिक उत्तेजक कंटेंट (जैसे रील्स और शॉर्ट्स) देखने के कारण होने वाली मानसिक गिरावट को दर्शाता है।
इस शब्द की बढ़ती लोकप्रियता और प्रासंगिकता को देखते हुए,
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इसे वर्ष 2024 में 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया। यह शब्द पहली बार इंटरनेट पर उभरा, लेकिन अब यह डिक्शनरी का हिस्सा बनकर उस स्थिति को परिभाषित करता है जहां व्यक्ति की सोचने, समझने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता क्षीण होने लगती है।
जब हम घंटों रील स्क्रॉल करते हैं, तो हमारा मस्तिष्क सूचनाओं के अंतहीन प्रवाह में फंस जाता है, जिससे संज्ञानात्मक थकान और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आइए इस लेख में रील स्क्रॉल करने के कुछ साइड इफेक्ट जानते हैं।