फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Salt On Watermelon: क्या आप भी तरबूज में काला नमक डालकर खाते हैं? जानें ये कितना सही है

Fri, 17 Apr 2026 11:49 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Black Salt On Watermelon: अगर आपको भी तरबूज पर काला नमक डालकर खाना पसंद है, तो ये लेख आखिर तक पढ़ें। यहां हम बताएंगे ये ये स्वाद आपके लिए हानिकारक है या नुकसानदायक।
विज्ञापन
1 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : AI
Black Salt On Watermelon: गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज हर किसी की पहली पसंद बन जाता है। ठंडा, रसदार और शरीर को हाइड्रेट रखने वाला यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इस पर काला नमक डालकर खाते हैं।

पर, क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपके स्वास्थ्य पर क्या असर डाल सकती है? जहां एक तरफ काला नमक पाचन में मददगार माना जाता है, वहीं इसका अधिक सेवन कुछ समस्याएं भी पैदा कर सकता है। खासकर जब इसे रोजाना या ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि तरबूज के साथ काला नमक खाना सही है या नहीं। आइए विस्तार से समझते हैं इस कॉम्बिनेशन के फायदे और नुकसान।
 
विज्ञापन

2 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं फायदे

 1. पाचन में मदद

काला नमक में मौजूद मिनरल्स पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करते हैं। जब इसे तरबूज के साथ खाया जाता है, तो यह पेट में गैस बनने की समस्या को कम कर सकता है। कई लोगों को फल खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, ऐसे में चुटकीभर काला नमक राहत दे सकता है। हालांकि यह असर व्यक्ति की पाचन क्षमता पर भी निर्भर करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
 2. इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद

गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। तरबूज खुद पानी और पोटैशियम से भरपूर होता है, जबकि काला नमक थोड़ी मात्रा में सोडियम प्रदान करता है। दोनों का संतुलित सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकता है, खासकर जब आप धूप या गर्म वातावरण में ज्यादा समय बिताते हैं।

 

4 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
तरबूज पर काला नमक डालकर खाने के नुकसान

1. सोडियम की अधिक मात्रा

काला नमक भले ही सामान्य नमक से अलग हो, लेकिन इसमें सोडियम मौजूद होता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में सोडियम लेवल बढ़ सकता है, जिससे हाई बीपी का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा वाटर मेलन यानी शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है, जिससे दिल और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : Freepil.com
2. किडनी पर असर

अगर कोई व्यक्ति पहले से किडनी या हाई बीपी से जूझ रहा है, तो नमक का ज्यादा सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है। किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालना होता है, लेकिन ज्यादा नमक लेने पर यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसी आदत किडनी फंक्शन को कमजोर कर सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
 3. तरबूज के नेचुरल फायदे कम होना

तरबूज प्राकृतिक रूप से मीठा, हाइड्रेटिंग और विटामिन A, C से भरपूर होता है। जब इसमें नमक मिलाया जाता है, तो इसका नेचुरल स्वाद बदल जाता है। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा नमक डाल लेते हैं, जिससे फल का असली पोषण संतुलन प्रभावित हो सकता है। बेहतर है कि इसे बिना किसी अतिरिक्त चीज के खाया जाए ताकि शरीर को पूरा लाभ मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या तरबूज पर काला नमक डालना चाहिए? - फोटो : freepik

तो तरबूज पर काला नमक डालें या नहीं?

तरबूज पर काला नमक डालना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। संतुलन बनाए रखना ही सेहत के लिए सबसे सही रास्ता है।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें