पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
कब हो जाएं सावधान?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एनीमिया की स्थिति शरीर को कई तरह से प्रभावित करने वाली हो सकती है, इसलिए सिर्फ नाखूनों में दिखने वाले बदलाव के आधार पर समस्या की पहचान नहीं की जा सकती है। अगर नाखूनों में बदलाव के साथ लगातार थकान, चक्कर, सांस फूलने, दिल की धड़कन तेज होना या त्वचा के पीला पड़ने जैसी समस्याएं महसूस हों तो डॉक्टर से सलाह लें।
- एनीमिया का पता लगाने के लिए आमतौर पर कम्प्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) किया जाता है।
- जिन लोगों में एनीमिया की समस्या होती है डॉक्टर उन्हें आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स आदि खाने की सलाह देते हैं।
- विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण में मदद कर सकते हैं।
- आयरन की गंभीर कमी की स्थिति में डॉक्टर आयरन की गोलियां लेने की भी सलाह दे सकते हैं, हालांकि कभी भी खुद से कोई सप्लीमेंट नहीं शुरू करना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।