फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Loss: कम उम्र में ही झड़ने लगे हैं बाल, बढ़ रहा है गंजापन? कहीं आपमें इन पोषक तत्वों की कमी तो नहीं

Tue, 24 Sep 2024 03:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बाल झड़ने की समस्या - फोटो : freepik
बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। 30 से कम आयु वालों में भी बालों की कमजोरी और इसके असमजय झड़ने की दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये समस्या रही है उनमें आनुवांशिक रूप से इसका खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित दिक्कतें भी बालों के लिए समस्याकारक हो सकती है। 

क्या आप भी बालों की दिक्कतों से परेशान हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बाल झड़ने के लिए कई स्थितियों को जिम्मेदार माना जा सकता है। इनमें से एक प्रमुख कारण शरीर में आवश्यक विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी है।

बालों की सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिन लोगों में विटामिन्स-मिनरल्स की कमी होती है उन्हें बालों की दिक्कतों का सामना कम उम्र में भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : istock
बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूर हैं पोषक तत्व

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बालों का झड़ना पहले की तुलना में अब अधिक आम होता जा रहा है। संतुलित आहार जैसे जिसमें विटामिन डी, बी7 (बायोटिन), विटामिन ई और ए वाली चीजें बालों की जड़ों को मजबूती देती हैं। इनकी कमी से कम आयु में गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है।

यदि आपके बाल तेजी से झड़ रहे हों, तो आहार और पोषण की जांच करवाना और सही उपचार प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से बालों की समस्या बढ़ जाती है?
विज्ञापन

3 of 6
बाल झड़ने के कारण - फोटो : istock
बायोटिन (विटामिन B7) की कमी

बायोटिन बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। यह केराटिन उत्पादन में मदद करता है, जो बालों की मजबूती और स्वस्थ वृद्धि के लिए आवश्यक है। बायोटिन की कमी से बालों के पतला होने और टूटने की दिक्कत हो सकती है। यह स्थिति अक्सर गर्भावस्था, कुछ दवाओं या असंतुलित आहार के कारण हो सकती है।

आहार में इस पोषक तत्व को शामिल करके या डॉक्टरी सलाह पर बायोटिन के सप्लीमेट्स लेकर आप दिक्कतों को कम कर सकते हैं।

4 of 6
पौष्टिक चीजों का सेवन - फोटो : istock
विटामिन-ए की कमी

विटामिन-ए बालों की ग्रंथियों में सीबम उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने के लिए जरूरी है। जिन लोगों में विटामिन-ए की कमी होती है उनका स्कैल्प सूखा रह सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। हालांकि विटामिन-ए की अधिकता भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है, इसलिए इसे सही मात्रा में इसका सेवन आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 6
विटामिन-ई वाली चीजें - फोटो : freepik.com
विटामिन-ई भी जरूरी

बालों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन-ई भी आवश्यक है। विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों के रोम और स्कैल्प को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है। विटामिन ई की कमी से स्कैल्प की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, जिससे बालों के गिरने की समस्या बढ़ सकती है। यह बालों की वृद्धि को भी प्रभावित करती है, इसलिए आहार में विटामिन-ई वाली चीजों को जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रोटीन वाले आहार - फोटो : istock
प्रोटीन की कमी

बाल मुख्यरूप से प्रोटीन से बने होते हैं, विशेषकर केराटिन नामक प्रोटीन से। ऐसे में प्रोटीन की कमी बालों की मजबूती और वृद्धि को प्रभावित करती है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो बाल कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूट सकते हैं। लंबे समय तक प्रोटीन की कमी बालों के झड़ने और गंजापन का कारण बन सकती है। इसी तरह जिंक, बालों के ऊतकों की मरम्मत और बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है। इसकी कमी भी आपके लिए दिक्कतें बढ़ा सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें