छाती में दर्द होने की समस्या काफी सामान्य है, इसके कई कारण हो सकते हैं। सांस के विकारों से लेकर, छाती में किसी प्रकार की चोट-संक्रमण या फिर हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं इस तरह की दिक्कतों का कारण हो सकती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के दर्द को हृदय रोगों की समस्या मान लिया जाता है, पर हर बार ये हृदय रोगों के कारण ही हो रही हो ये जरूरी नहीं है। इसकी कई और वजहें हो सकती हैं जिनपर भी ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।
क्या आपको भी अक्सर छाती में दर्द होने की समस्या रहती है? अगर हां तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलकर स्थिति का सही निदान जरूर करा लें। कुछ मामलों में ये गंभीर स्थिति हो सकती है जिसका समय रहते उपचार किया जाना जरूरी होता है।
आइए जानते हैं कि छाती में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं, किन स्थितियों में ये चिंताजनक समस्या हो जाती है?