फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशाब में खून आने के हो सकते हैं 9 कारण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Fri, 14 Jun 2019 10:47 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
पेशाब में खून आना पुरुषों में होने वाली आम समस्या है लेकिन इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस समस्या को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। पेशाब में खून आने को मेडिकल टर्म में हेमटुरीअ कहा जाता है। यहां हम आपको पेशाब में रक्त आने के कारणों और लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आपको भी यह समस्या हो रही है तो फौरन डॉक्टरी सलाह लें। आमतौर पर माना जाता है कि पेशाब में खून पेशाब के रास्ते में होने वाले संक्रमण की वजह से आता है लेकिन इसकी कई वजह हो सकती हैं। जिनमें गुर्दे से लेकर मूत्राशय तक की पथरी शामिल है। आइए जानते हैं वो 9 कारण जिसकी वजह से पुरुषों के पेशाब में आता है खून...

 
विज्ञापन

2 of 9
पेशाब में खून आने की समस्या - फोटो : सोशल मीडिया
यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन
पेशाब के रास्ते में होने वाले संक्रमण की वजह से भी पेशाब में खून की आने की समस्या होती है। इसे यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन यानी की यूटीआई कहते हैं। पेशाब के रास्ते में संक्रमण बैक्टीरिया के मूत्रमार्ग में प्रवेश करने की वजह से होता है। बैक्टीरिया जब यूरेथरा के मार्ग में प्रवेश करता है तो यूरिन ट्रेक संक्रमित हो जाता है। यूरेथरा वह ट्यूब होती है जो कि पेशाब को ब्लैडर के रास्ते बाहर निकालती है। अगली स्लाइड में पढ़िए इसके लक्षण

 
विज्ञापन

3 of 9
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको बार-बार पेशाब आती है तो समझिए की आपके मूत्रमार्ग में संक्रमण हो गया है। इसके अलावा पेशाब करते वक्त जलन और दर्द होता है तो यह भी यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन का ही लक्षण है। पेशाब में तेज गंध आना और कमर में दर्द होना भी इस समस्या का लक्षण है। अगर आपको उल्टी आ रही है और तेज बुखार के साथ ही कमर के दोनों तरफ दर्द हो रहा है तो फौरन अपने डॉक्टर को दिखाएं, आपको पेशाब मार्ग में संक्रमण की समस्या हो सकती है।

 

4 of 9
पथरी
गुर्द और मूत्राशय की पथरी
गुर्दे और मूत्राशय की पथरी की वजह से पेशाब में खून आता है। इसके लक्षण भी बार-बार पेट में दर्द होना और पेशाब में तेज गंध आना है। इसके अलावा उल्टी आना और कमर के निचले हिस्से में दर्द होना भी गुर्दे और मूत्राशय की पथरी की वजह से पेशाब में खून आने के लक्षण हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
पथरी
किडनी की समस्या की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या होती है। दरअसल, किडनी से रक्त को छानने का काम ग्लोमेरुली करता है। यह गुर्दे के अंदर की छोटी संरचनाएं हैं। इनकी वजह से ही किडनी से रक्त छनता है। इन संरचनाओं को ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से हमारे गुर्दे शरीर के अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर नहीं निकाल पाते हैं। इस समस्या का अगर सही वक्त पर इलाज नहीं किया गया तो किडनी फेल भी हो सकती है। इस बीमारी में सुनने और देखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। यानी इस बीमारी से ग्रसित लोग अंधे और बहरे भी हो सकते हैं। किडनी में घाव होने के चलते ही पेशाब में खून भी आता है। अगली स्लाइड में पढ़िए इसके लक्षण
 
विज्ञापन

6 of 9
किडनी की बीमारी
इस बीमारी के लक्षण में सुबह उठते ही चेहरे में जकड़ना होना शामिल है। इसके अलावा पेशाब में खून आना। खून आते वक्त तेज दर्द होना और सांस लेने में तकलीफ होना भी इस समस्या के लक्षण हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
किडनी
पेशाब में खून आने की वजह प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना भी है। प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और मलाशय के सामने होती है। यह ग्रंथि प्रजनन के लिए वीर्य का उत्पादन करती है। अगर प्रोस्टेट बढ़ जाता है तो पेशाब में तेज दर्द के साथ खून आने की समस्या हो सकती है। 

8 of 9
खानपान में विशेष ध्यान रखने पर इस बीमारी से बचा जा सकता है। - फोटो : Demo pic
यह भी माना जाता है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जो लोग अच्छी तरह से हाइड्रेड नहीं रहते हैं उनको भी यह समस्या हो सकती है।  इसके अलावा दवाओं के दुष्प्रभाव से भी यह समस्या हो सकती है।
 
विज्ञापन

9 of 9
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोस्टेट और ब्लैडर कैंसर की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। शोध बताते हैं कि 10 में से एक पुरुष को अपने जीवनकाल में प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से गुजरना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें