फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Pressure: क्या आपका ब्लड प्रेशर भी अक्सर बढ़ा रहता है? ये तीन चीजें हो सकती हैं इसका मुख्य कारण

Sun, 10 Aug 2025 09:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव हृदय, दिमाग, किडनी और आंखों पर देखा जाता रहता है।
  • क्या आप भी इसका शिकार हैं? अगर हां तो उन आदतों में तुरंत सुधार कर लें जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
हाई ब्लड प्रेशर और इसका खतरा - फोटो : Freepik.com
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों को काफी बढ़ा दिया है, कम उम्र के लोग भी अब गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ना या हाई ब्लड प्रेशर, ऐसी ही एक आम लेकिन सेहत के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोग इसे तब तक गंभीरता से नहीं लेते जब तक इसके दुष्प्रभाव दिखाई न देने लगे। 

हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव हृदय, दिमाग, किडनी और आंखों पर देखा जाता रहता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह एक साइलेंट किलर है, जो बड़े ही खामोशी के साथ आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा होता है।

हमारी रोजमर्रा की कई आदतें ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकती है। क्या आप भी इसका शिकार हैं? अगर हां तो उन आदतों में तुरंत सुधार कर लें जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
हाई ब्लड प्रेशर और इसका खतरा

शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स खाना, देर रात तक जागना, अधिक तनाव लेना, धूम्रपान-शराब का सेवन, व्यायाम न करना और नींद न पूरे होने जैसी आदतें ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करने वाली हो सकती हैं।

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थिति एक अस्पताल में एमडी मेडिसिन डॉ रजत अग्रवाल कहते हैं, इन गलत आदतों को हम सामान्य मानकर नजरअंदाज करते रहते हैं, जबकि ये हमारी सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकती हैं। अगर आपका भी ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो जरूर आप कुछ गलतियां कर रहे होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
तनाव-स्ट्रेस का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com
आप भी नहीं रहते हैं अक्सर तनाव में?

हार्वर्ड मेडिकल की रिपोर्ट  के अनुसार, लगातार तनाव में रहने से कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जो ब्लड प्रेशर को अस्थायी और दीर्घकालिक रूप से भी हाई रख सकते हैं। अगर आप भी अक्सर तनाव में रहते हैं या नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो इसके कारण भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रह सकता है। 

अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग रात में 6 घंटे से कम नींद लेते हैं उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

4 of 5
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com
नशे की आदत तो नहीं है आपकी?

ब्लड प्रेशर बढ़े हुए रहने का एक बड़ा कारण नशे की आदत भी है। ज्यादा अल्कोहल और कैफीन का सेवन भी आपके ब्लड प्रेशर का बढ़ाने वाला हो सकता है। 

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की रिपोर्ट बताती है कि नियमित रूप से अल्कोहल पीने वालों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर औसतन 7mmHg तक बढ़ा हुआ रह सकता है। कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स या चाय का अत्यधिक सेवन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करके ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इन आदतों को कंट्रोल करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोटापा और इसका सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com
मोटापे का शिकार तो नहीं हैं आप?

ब्लड प्रेशर बढ़े हुए रहने का संबंध आपके शरीर के वजन से भी होता है। मायोक्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर 10 किलो अतिरिक्त वजन पर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर लगभग 3-4 mmHg बढ़ सकता है। पेट की चर्बी इंसुलिन रेसिस्टेंस, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और हार्ट पर दबाव डालती है, जिसका आपके ब्लड प्रेशर पर भी असर होता है। वेट लॉस करने के उपाय करने से भी आपको हाई ब्लड प्रेशर में लाभ मिल सकता है। 



-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें