फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCOS: महिलाओं में बहुत कॉमन है पीसीओएस की समस्या, अगर कुछ दिनों से हो रही हैं ये दिक्कतें तो हो जाइए सावधान

Sat, 02 Sep 2023 05:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीसीओएस की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : istock
महिला-पुरुषों को कुछ बीमारियां अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकती हैं, उदाहरण के लिए हृदय रोगों के मामले। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। महिलाओं में पीसीओएस की समस्या ऐसी ही है। पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम मुख्यरूप से मासिक धर्म से संबंधित समस्या है, जिसमें असामान्य रूप से या फिर लंबे पीरियड्स हो सकता हैं। यह स्थिति शरीर में एंड्रोजन हार्मोन में असंतुलन के खतरे को भी बढ़ाने वाली मानी जाती है जिसके कारण कई प्रकार की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा रहता है। 

पीसीओएस क्यों होता है अब तक इसके सटीक कारणों को समझा नहीं जा सका है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर इसपर ध्यान न दिया जाए को तो इसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का भी खतरा हो सकता है।

आइए जानते हैं कि समय रहते इस समस्या की पहचान कैसे की जा सकती है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
पीरियड्स में अनियमितता की समस्या - फोटो : Pixabay
पीसीओएस का बढ़ता जा रहा है जोखिम

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीओएस प्रजनन आयुवर्ग वाली अनुमानित 8-13% महिलाओं को प्रभावित करता है, दुनिया भर में 70% महिलाओं को ये समस्या हो सकती है। पीसीओएस के कारण आपके अंडाशय में पुरुष हार्मोन और सिस्ट का अत्यधिक उत्पादन होने लग जाता है, ऐसे कई शुरुआती संकेत हैं जो हमें पीसीओएस के बारे में संकेत दे सकते हैं, जिनपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।

आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसी की जा सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
पीसीओए के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Pixabay
अनियमित पीरियड्स की समस्या पर दें ध्यान

मासिक धर्म में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है, कई बार ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। मासिक धर्म की अवधि कम होना या नियमित न होना पीसीओएस के सामान्य लक्षण हैं। पीसीओएस वाली महिलाओं में मासिक धर्म कई दिनों तक या सामान्य अवधि से अधिक समय तक रह सकता है।

यह स्थिति आपमें गर्भधारण करने में की समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है, इस समस्या के बारे में तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। 

4 of 5
पीसीओएस में त्वचा से संबंधित दिक्कतें - फोटो : istock
चेहरे और त्वचा पर आ सकते हैं बाल

पीसीओए की स्थिति में आपका सेक्स हार्मोन असंतुलित होने लग सकता है और अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए या फिर इसका उपचार न हो पाए तो इसके कारण धीरे-धीरे चेहरे, हाथों पर अत्यधिक बाल उगने लग जाते हैं। महिलाओं में ये समस्या काफी सामान्य देखी जाती है। इस तरह के लक्षणों पर ध्यान देते हुए उपचार किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीसीओएस के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
इन संकेतों को भी न करें अनदेखा

पीसीओएस आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर डालने वाली हो सकती है। समय रहते इसके संकेतों की पहचान करना आवश्यक हो जाता है। 
  • गर्दन के आसपास या त्वचा पर काले धब्बे
  • बांझपन की समस्या।
  • सिर के बालों का झड़ना
  • इंसुलिन का स्तर काफी बढ़ जाना। 
  • मूड में बहुत तेजी से बदलाव होना
  • वजन बढ़ने की समस्या। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें