खाने की प्लेट में रखें कई सब्जियां और फल
- फोटो : iStock
रेनबो डाइट के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रेनबो डाइट लेने की सलाह देते हैं। रेनबो डाइट का मतलब आहार में विभिन्न रंगों के फल और सब्जियों को शामिल करना है। अनेक रंग वाली सब्जियों-फलों के सेवन में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में रेनबो डाइट को शामिल करना कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि रंगीन फलों-सब्जियों के सेवन से शरीर को क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?