डिमेंशिया एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसमें संज्ञानात्मक क्षमता समय के साथ कमजोर होने लग जाती है। आमतौर पर 60 साल की आयु में होने वाले इस रोग में सोचने, याद रखने और तर्क करने की क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। इस तरह की समस्याओं के कारण जीवन की गुणवत्ता भी काफी कमजोर होने लगती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डिमेंशिया से पीड़ित कुछ लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और उनके व्यक्तित्व में अप्रत्याशित बदलाव भी नजर आने लगता है। कुछ शोध में पाया गया है कि अब 50 तक की आयु वालों में भी इस रोग का निदान किया जा रहा है।
डिमेंशिया चूंकि न्यूरोलॉजिकल विकार है ऐसे में इसके लक्षण मस्तिष्क से संबंधित होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में होने वाली कुछ समस्याओं के आधार पर भी इस रोग की पहचान की जा सकती है? आइए इस तरह के लक्षणों के बारे में जानते हैं।