फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: इन पांच टिप्स को अपनाएं और तेजी से कम करें अपना वजन

Wed, 14 Oct 2020 01:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
व्यस्त जीवनशैली, तनाव और खानपान में लापरवाही के कारण हमारा वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसकी वजह से मोटापा भी बढ़ रहा है। यह समस्या आज आम हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। मोटापा या वजन का बढ़ना शरीर के लिए किसी भी तरह से लाभकारी नहीं है। इसलिए अगर आपका वजन सामान्य है तो ठीक है, लेकिन अगर ज्यादा है तो उसे कम करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए पांच जरूरी टिप्स के बारे में, जिनको आप ध्यान में रखेंगे तो अपना वजन तेजी से कम कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार लें  
  • कम कार्बोहाइड्रेट या बिना कार्बोहाइड्रेट वाला आहार वजन घटाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। हालांकि शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट भी जरूरी है, इसलिए अपने आहार में कम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें, जैसे कि मूंग दाल, राजमा, बादाम आदि शामिल करें। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
अच्छी नींद लें 
  • वजन कम करने के लिए एक अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जिन लोगों का सोने और उठने का कोई समय नहीं होता है, उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है और यह कई बीमारियों को भी अपने साथ ला सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय पर सोएं और समय पर उठें और कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डाइटिंग के साथ-साथ व्यायाम भी है जरूरी 
  • वजन कम करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मेटाबॉलिज्म स्तर कम न हो तो नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुनगुना पानी पिएं 
  • गुनगुना पानी आपका वजन कम करने में सहायक हो सकता है। दिनभर में कम से कम ढाई से तीन लीटर उबला हुए पानी जरूर पिएं। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है और भूख भी कम लगती है, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाना कभी न छोड़ें 
  • वजन कम करने के लिए खाना कभी न छोड़ें। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपना वजन कम करने के लिए एक या दो टाइम का भोजन ही छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है इससे वजन कम हो जाएगा जबकि ऐसा नहीं है। आप संतुलित आहार का सेवन करें। इससे वजन नहीं बढ़ता और शरीर स्वस्थ भी रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें