फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: चाहते हैं वजन रहे कंट्रोल? आज से ही रात में करिए ये तीन काम, जल्द दिखने लगेगा लाभ

Sat, 02 Sep 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
वजन बढ़ना मौजूदा समय की गंभीर समस्या है जिसे कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। अधिक वजन को हृदय रोगों, डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म की समस्या को बढ़ाने वाला भी माना जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं।

क्या आप भी अधिक वजन की समस्या के शिकार हैं? अगर हां तो इसे कंट्रोल में करने के लिए उपाय करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात के समय की हमारी कुछ आदतें वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं, इनपर ध्यान दिया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना जरूरी हो जाता है। इसमें शाम के समय की आदतों का विशेष महत्व माना जाता है। आप किस तरह की चीजें खाते हैं, दिनचर्या कैसी है, इसका भी संपूर्ण स्वास्थ्य और वजन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Pexels.com
लाइफस्टाइल को रखें ठीक

जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो स्वास्थ्यवर्धक भोजन और नियमित रूप से वर्कआउट करना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ और छोटे-छोटे बदलावों पर भी सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने और सेहत में सुधार के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
अच्छी नींद बेहतर सेहत के लिए जरूरी - फोटो : istock
अच्छी नींद बहुत जरूरी

वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो नींद की गुणवत्ता को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें। एक शेड्यूल का पालन करने से अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। गुणवत्तापूर्ण नींद लेना वजन घटाने की योजना में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

डाइटिंग के दौरान अगर आप नींद को ठीक नहीं रखते हैं तो यह भी वजन बढ़ाने वाली हो सकती है।

4 of 5
वजन घटाने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
शारीरिक गतिविधि पर दें ध्यान

वजन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। शाम के समय शारीरिक गतिविधि इसमें आपके लिए मददगार हो सकती है। उच्च तीव्रता वाले व्यायाम आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए हमेशा शाम के समय हल्के स्तर के ही व्यायाम करना चाहिए। बहुत देर तक वर्कआउट न करें। सोने से कम से कम एक घंटा पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock
रात के भोजन का रखें ध्यान

रात के समय भोजन पर ध्यान देना वजन को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हल्का डिनर करने की सलाह देते हैं। हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि रात के समय हल्का भोजन करें और भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएं। भोजन का समय भी वजन को कंट्रोल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें