फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना की वजह से आ गई है कमजोरी, तो रोज खाएं ये चार चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे

Sat, 31 Jul 2021 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज के दौर में लोग पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे, तो वहीं कोरोना वायरस महामारी ने आकर तो लोगों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया। इस वायरस की दूसरी लहर ने तो भारत में जमकर कहर मचाया। ऑक्सीजन की किल्लत और अस्पतालों में बेड की कमी साफ देखी गई और पूरा का पूरा हेल्थ सिस्टम वायरस के आगे घुटने टेकता हुआ आया। लेकिन हमारे डॉक्टर्स ने फिर भी कई लोगों की जान बचाई, जो आज अपनी जिंदगी जी रहे हैं। जहां एक तरफ इस वायरस से लोगों की जान जा रही है, तो इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि काफी संख्या में लोग वायरस को मात देकर अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन इन लोगों में कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें सामने आ रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन चीजों का सेवन करके फिर से फिट हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दाल के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
कार्बोहाइड्रेड है जरूरी
  • कोरोना के बाद थकान होना लाजमी है, क्योंकि आप एक खतरनाक वायरस को मात देकर लौटते हैं। ऐसे में आपका शरीर काफी थकावट महसूस करता है और इस थकान को दूर भगाने में आपकी मदद कार्बोहाइड्रेट कर सकता है। ऐसे लोगों को रोजाना 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट जरूर लेना चाहिए। आप सब्जियां, दाल, फलिया और साबुत अनाज आदि का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-डी भी चाहिए
  • कोरोना को मात देकर लौटे लोगों को विटामिन-डी की कमी नहीं होने देनी है। इसकी पूर्ति के लिए आप सोयाबीन, अंडे और मछली जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। वहीं, आपको रोजाना सूरज की रोशनी में जरूर बैठना चाहिए, क्योंकि इसे विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हाई प्रोटीन डाइट लें
  • कोरोना को मात देने के बाद इन मरीजों को हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन के कारण व्यक्ति की क्षमता बढ़ती है, शरीर को मजबूती मिलती है और साथ ही मांसपेशियों में सुधार भी होता है। इनके लिए आप दाल, पनीर, अंडा और चिकन जैसी चीजें खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाइबर देगा शक्ति
  • कोरोना एक खतरनाक वायरस है, और इससे लड़ने में शरीर को काफी ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए शरीर को शक्ति लौटाने के लिए आपको फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। आप ताजा सब्जियां और ताजा फल खा सकते हैं। अगर आप जूस पीते हैं, तो आपको इसकी जगह पर फलों को सीधा खाना चाहिए।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें