शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। ऐसे आहार हमारे लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं, ये हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट बनाए रखने के लिए भी आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन सी-डी की जरूरतों के बारे में अक्सर बात की जाती रही है, पर क्या आप विटामिन-के के बारे में जानते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन के हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन बनाने में मदद करती है, जो रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं। प्रोथ्रोम्बिन ऐसा ही एक प्रोटीन है जिसके उत्पादन के लिए विटामिन-के बहुत जरूरी है और ये प्रोटीन रक्त के थक्के बनाने के लिए आवश्यक है।
क्या आपके आहार में विटामिन-के की मात्रा है? आइए जानते हैं, विटामिन-के क्या जरूरी है और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है?