फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immunity Booster: जीवनशैली में शामिल करें इम्यूनिटी मजबूत बनाने के ये पांच आसान तरीके, बीमारियों से रहेंगे दूर

Sat, 14 Oct 2023 02:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कई आसान तरीके हैं जो आप अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये तरीके आपको स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : istock
Best Way To Boost Immunity: आजकल बहुत से रोग उम्र से पहले ही लोगों को परेशान करने लगे हैं। वायरल व इन्फेक्शन होना आमबात बन गई है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। इसका एक कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना है। बिगड़ी लाइफस्टाइल, गलत खानपान के काऱण लोगों के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों या किसी तरह के वायरल व इन्फेक्शन का खतरा पहले कमजोर इम्यूनिटी वालों को होता है। 

इम्यूनिटी मजबूत करके कई सामान्य और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जीवनशैली में सुधार लाएं। पर्याप्त नींद लें, सुबह योग व व्यायाम की आदत डालें, खानपान का विशेष ध्यान रखें और धूम्रपान से बचें। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कई आसान तरीके हैं जो आप अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये तरीके आपको स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : istock
सही आहार और पोषण

डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें। नियमित हरी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन करें। फल और सब्जियां विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर मांस, मछली, दालें और दही को डाइट में शामिल करें, येभी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में असरदार है। अपनी खुराक में अदरक, लहसुन और हल्दी जैसे खाद्य पदार्थ को अपनाएं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और आंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : istock
रोजाना व्यायाम

नियमित व्यायाम की आदत सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी लाभ पहुंचाती है। योग का अभ्यास, कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, साइकिलिंग और तैराकी जैसी जिमनास्टिक आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रख सकती हैं।

4 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : istock
पर्याप्त नींद

अच्छी और मजबूत इम्यूनिटी के लिए हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। पूरी नींद लेने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। नियमित 7-9 घंटे की नींद लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और सही तरीके से काम करने में सक्षम रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके
हाइड्रेशन

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : pixabay
स्ट्रेस प्रबंधन

स्ट्रेस इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, इसलिए स्ट्रेस प्रबंधन तकनीकें जैसे कि योग, मेडिटेशन, और दीप ब्रेथिंग को अपनाएं। ये सभी आसान तरीके हैं जो आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। यदि आप किसी रोग का सामना कर रहे हैं या उच्च रिस्क ग्रुप में हैं, तो इसे अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें