फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin-E Deficiency: नर्वस सिस्टम को क्षति पहुंचा सकती है विटामिन-ई की कमी, आपके आहार में है इसकी मात्रा?

Sun, 15 Oct 2023 06:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विटामिन-ई वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें नियमित रूप से आहार के माध्यम से आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करते रहने की सलाह देते हैं। रोजाना हरी सब्जियों-मौसमी फलों और नट्स-सीट्स से भरपूर आहार के माध्यम से आप आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। विटामिन-ई ऐसा ही अति आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है।

विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती है, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होती है जिस वजह से ये क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में आपके लिए लाभकारी मानी जाती है। प्रतिरक्षा-बढ़ाने और संक्रामक रोगों से सुरक्षा देने में भी इस विटामिन वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं कि विटामिन-ई की कमी किस प्रकार से समस्याकारक हो सकती है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई - फोटो : istock
विटामिन-ई की कमी
 
विटामिन-ई की कमी मांसपेशियों में कमजोरी, समन्वय संबंधी कठिनाइयों, शरीर में सुन्नता और दृष्टि से संबंधित समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वयस्कों में इस विटामिन की कमी होना काफी असामान्य है और आमतौर पर ये अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होता है। हालांकि कुछ बच्चों में इस विटामिन की कमी होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

शरीर को कार्य करने के लिए विटामिन-ई की आवश्यकता होती है ऐसे में यदि आपमें इसकी कमी है तो आपको कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन ई की कमी - फोटो : Pixabay
ऐसे लोगों में विटामिन-ई की कमी का खतरा

विटामिन ई की कमी, ऐसी बीमारियों के कारण भी हो सकती है जो शरीर में वसा के अवशोषण को कम कर देती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर को विटामिन ई को सही ढंग से अवशोषित करने के लिए वसा की जरूरत होती है। अगर आपको  क्रोनिक पैक्रियाटिस, सीलिएक डिजीज या लिवर से संबंधित कोई गंभीर बीमारी है तो इस विटामिन की कमी होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को बचाव के लिए विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 

4 of 5
मांसपेशियों की समस्या - फोटो : Pixabay
कैसे पहचानें इस विटामिन की कमी

विटामिन-ई हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम के लिए आवश्यक है। यह शरीर के मुख्य एंटीऑक्सीडेंट में से एक है, जिन लोगों में इसकी कमी होती है उनमें मांसपेशियों में कमजोरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा आपको समन्वय और चलने में दिक्कतें भी हो सकती हैं।

विटामिन-ई हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी जरूरी है, ऐसे में इसकी कमी प्रतिरक्षा कोशिकाओं पर नकारात्मक असर डाल सकती है, आपके संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-ई वाले आहार - फोटो : iStock
आहार से कैसे प्राप्त करें विटामिन ई?

विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है। शरीर इसका उत्पादन नहीं कर सकता, इसलिए इसे आहार या पूरक से प्राप्त किया जाता है। वनस्पति तेल जैसे गेहूं, मूंगफली के तेल और ऑलिव ऑयल, साबुत अनाज, दूध, अधिकांश सब्जियों जैसे पालक, लाल मिर्च और एवोकाडो का सेवन करके भी विटामिन-ई की जरूरतों को आसानी पूरा किया जा सकता है।



-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें