शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। इन आहार की मदद से शरीर को दैनिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। विटामिन्स, प्रोटीन, खनिज जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, ऐसे में इनकी कमी के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पर यह कैसे पता किया जाए कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, इसमें कई लक्षण तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें हम देखते तो हैं लेकिन आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि फटे होंठों से लेकर कमजोर हड्डियों तक, शरीर हमें विटामिन्स की कमी के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। विटामिन-डी की कमी के कारण दांतों और हड्डियों में कमजोरी वहीं विटामिन बी और विटामिन सी के कारण फटे होंठ और मसूड़ों से खून आने जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। ऐसे ही एड़ियों के फटने को शरीर में नमी की कमी का कारण माना जाता है, पर यह विटामिन की कमी का भी संकेत हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी के कारण किस प्रकार के लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जिसपर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है।