हार्ट अटैक, वैश्विक स्तर पर बढ़ते गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों में से एक है। वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक, लगभग सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। हाल के कई रिपोर्ट्स में 20-30 की आयु वाले लोगों को भी हार्ट अटैक का शिकार पाया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से इस जानलेवा रोग का खतरा दुनियाभर में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, ऐसे में सभी लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने वाले उपाय लगातार करते रहने की आवश्यकता है।
हार्ट अटैक के जोखिमों को कैसे कम किया जा सकता है, इसको जानने के लिए लंबे समय से शोध चल रहे हैं। इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि उम्रदराज लोगों को अगर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स दिए जाएं तो यह दिल के दौरे सहित कई हृदय रोगों के जोखिमों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।
60 से अधिक उम्र के लोगों में इस सप्लीमेंट के सेवन से लाभ देखे गए हैं, पर इसे बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं लिया जाना चाहिए।