शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे आप आसानी से विटामिन-सी, डी और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। विटामिन-डी को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई तरह से महत्वपूर्ण माना जाता है। ये हड्डियों को तो मजबूत रखने के लिए जरूरी है ही, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहीं आपके शरीर में इसकी कमी तो नहीं है?
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-डी की कमी के कारण मांसपेशियों-हड्डियों में कमजोरी, नींद की कमी, संक्रमण का खतरा बढ़ने के साथ, अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। जिन लोगों में इस विटामिन की कमी होती है वह बार-बार बीमार पड़ते हैं।
पर बड़ा सवाल है कि इस विटामिन की कमी होती क्यों है और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है?