फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin C: ये है शरीर के लिए 'सबसे महत्वपूर्ण विटामिन', ऐसे लक्षणों का मतलब आपमें विटामिन-सी की हो गई है कमी

Sun, 11 Jun 2023 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर के लिए आवश्यक है विटामिन सी - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना आवश्यक होता है। हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं उसका शरीर पर सीधा असर होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग पौष्टिक चीजों का सेवन अधिक करते हैं वो कम बीमार होते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देते हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करती है और इसके लिए आवश्यक होता है विटामिन-सी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  यदि आप संतुलित आहार का सेवन करते हैं, तो शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-सी की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। हमारे दैनिक आहार में कई ऐसी चीजें हैं जिनको विटामिन-सी से भरपूर पाया गया है।

आइए जानते हैं कि यह विटामिन किस प्रकार से शरीर के लिए फायदेमंद है और इसकी कमी होने से क्या जोखिम हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
विटामिन सी से मजबूत होती है इम्युनिटी - फोटो : Pixabay
शरीर के लिए क्यों लाभकारी है विटामिन-सी

विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, यह शरीर में  एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप आहार के माध्यम से आसानी से विटामिन-सी प्राप्त करके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा दे सकते हैं।

कोशिकाओं की रक्षा करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ त्वचा और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए भी ये आवश्यक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
संक्रामक रोगों का खतरा - फोटो : iStock
क्या हो अगर आपमें इसकी कमी हो जाए?

विटामिन-सी चूंकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाती है तो यह संक्रामक रोगों के जोखिमों को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। इसकी कमी होने का सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों में होता है जिनके आहार में पौष्टिकता की कमी होती है। इसके अलावा  किडनी की बीमारी के साथ जो लोग डायलिसिस पर हैं, शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है।

जब आप धूम्रपान करते हैं तो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान की मरम्मत में मदद के लिए आपको प्रति दिन अतिरिक्त 35 मिलीग्राम विटामिन-सी की आवश्यकता होती है।

4 of 5
विटामिन सी की कमी के लक्षण - फोटो : istock
कैसे जानें कि शरीर में हो गई है इसकी कमी?

विटामिन-सी की कमी होने पर इसके शरीर में कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। वयस्कों में, विटामिन-सी की कमी के लक्षण हफ्तों से लेकर महीनों तक में विकसित हो सकते हैं। इसके कारण आपको कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन, वजन कम होने, घावों के ठीक से न भरने, बार-बार संक्रमण होने का जोखिम हो सकता है।

विटामिन-सी की कमी स्कर्वी रोग का कारण भी बन सकती है। आप अन्य लोगों की तुलना में अधिक बीमार पड़ते हैं तो ये भी विटामिन-सी की कमी का एक संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-सी वाले आहार - फोटो : iStock
कैसे प्राप्त करें ये विटामिन?

विटामिन-सी के लिए आपको आहार में बहुत सामान्य से बदलाव की आवश्यकता होती है। खट्टे फल, जैसे संतरे और नींबू आदि में इसकी प्रचुर मात्रा होती है। इसके अलावा काली मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रॉकली, कीवी,अनानास आदि से भी इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में ये चीजें अवश्यक हों।

यदि आपमें इस विटामिन की कमी है तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का भी सेवन करके इसकी पूर्ति की जा सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें