फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आहार विशेषज्ञ ने बताया 'वेट लॉस का रामबाण तरीका', कुछ ही महीनों में दिखने लगेगा लाभ

Sun, 11 Jun 2023 06:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के तरीके - फोटो : iStock
वजन कम करना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक है। जैसे-जैसे आपका वजन बढ़ता जाता है आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। हाइपरटेंशन से लेकर डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर तक के लिए शरीर के अधिक वजन को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को वेट लॉस के तरीके अपनाने की जरूरत है। पर क्या यह इतना आसान है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वजन कम करने के लिए हम सभी कई प्रकार के उपाय करते रहते हैं, आहार छोड़ने से लेकर जिम में घंटों समय बिताने तक, फिर भी ज्यादातर लोगों को बहुत लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए जरूरी है कि हम सही तरीकों पर ध्यान दें, जो न सिर्फ वजन को बढ़ने से रोकें साथ ही शरीर को अन्य प्रकार से भी लाभ दें।

आइए आहार विशेषज्ञ से जानते हैं कि वेट लॉस के लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
वजन कैसे घटाएं? - फोटो : Pexels.com
क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका सेठ बताती हैं, वेट लॉस करने के लिए भले ही तमाम प्रकार की कोशिशें कर लें पर अगर आप सही लक्ष्य के साथ इसपर काम नहीं कर रहे हैं तो लाभ नहीं मिलता है।

वजन घटाने के तरीकों के बारे में जानने से पहले यह समझना आवश्यक है कि हमारा वजन बढ़ता क्यों है? इसका सबसे प्रमुख कारण मेटाबॉलिज्म की समस्या है। यदि आप बहुत ज्यादा खाते हैं, भोजन में जंक-फास्ट फूड्स अधिक हैं या पर्याप्त व्यायाम नहीं करते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है। कुछ प्रकार की बीमारियां और दवाओं के कारण भी वजन बढ़ने लग जाता है, इसलिए इसके कारणों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने वाले डाइट - फोटो : istock
वेट लॉस कैसे करें?

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका बताती हैं, वेट लॉस का मूल मंत्र है- आप दिनभर में जितनी कैलोरी बर्न कर पाते हैं, कोशिश करें कि आहार में कैलोरी की मात्रा उसकी तुलना में कम ही रहे। ऐसी चीजों को आहार में शामिल करें जिनमें कैलोरी कम होती है, पाचन अच्छी तरीके से हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

यदि आप बर्न करने से अधिक कैलोरी का सेवन कर रहे हैं, तो यह वजन बढ़ने का कारण बनता है। आपके कैलोरी इंटेक को कम करने के दो तरीके हैं- आप क्या और कितना खाते हैं और नियमित रूप से  व्यायाम की आदत बनाना।

4 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : iStock
आहार से कम करें कैलोरी की मात्रा

वैसे तो कैलोरी इंटेक को कम करने का कोई खास तरीका नहीं है। सामान्य तौर पर कैलोरी इंटेक को कम करने के लिए ज्यादातर लोग कम मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं, इससे भी वजन कम हो सकता है, हालांकि सेहत के लिहाज से इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका कहते हैं, कैलोरी इंटेक कम को करने के लिए आप चीनी-मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं तो इससे भी लाभ मिल सकता है। डैश (डीएएसएच) और मेडिटेरेनियन डाइट का पालन करके लाभ आप लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सरसाइज से बर्न होती है कैलोरी - फोटो : Pixabay
व्यायाम से बर्न होती है कैलोरी

अनुसंधानों से पता चलता है कि केवल आहार में परिवर्तन से ही वजन कम नहीं किया जा सकता, कैलोरी बर्न करने के लिए जरूरी है कि आप व्यायाम करें। योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप वजन घटाने में लाभ पा सकते हैं। कैलोरी इंटेक को कम करना और नियमित व्यायाम की आदत आपको वजन घटाने में एक महीने में भी लाभ देना शुरू कर देता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें