फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इस विटामिन की कमी बन सकती है अनिद्रा का कारण, तनाव और अवसाद का भी बढ़ जाता है खतरा

Sun, 24 Oct 2021 07:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनिद्रा की समस्या - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। हालांकि तनाव, अवसाद, चिंता जैसे कई समस्याओं के कारण हाल के वर्षों में लोगों की नींद पूरी न हो पाना काफी सामान्य हो गया है, शायद यही कारण है कि पहले की तुलना में अब लोगों में तरह-तरह की गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं। कोरोना के इस नकारात्मक दौर ने लोगों की नींद को और भी प्रभावित किया है। डॉक्टरों के मुताबिक नींद में कमी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ शरीर में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों की कमी के कारण भी लोगों को नींद न आने या अनिद्र की समस्या हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि अनिद्रा के शिकार लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का खतरा होने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी के कारण अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
स्लीप डिसऑर्डर - फोटो : Pixabay
आहार और अनिद्रा का संबंध
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय से माना जाता रहा है कि तनाव और अवसाद के कारण अनिद्रा की समस्या होती है, हालांकि कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे आहार का भी इस समस्या में उतना ही योगदान हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के कारण अवसाद, नींद न आने और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock
विटामिन बी-12 की कमी के कारण अनिद्रा की समस्या
मानव शरीर के विकास, डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए विटामिन बी-12 की आवश्यकता होती है। इस विटामिन की कमी के कारण पाचन संबंधी समस्याओं के बारे में जाना जाता रहा है, हालांकि हालिया अध्ययनों से पता चलता है कि यह अवसाद और अनिद्रा का भी कारण बन सकती है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि अवसाद के कारण माध्यमिक अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इसलिए सभी लोगों को आहार के माध्यम से विटामिन बी-12 का सेवन सुनिश्चित करना चाहिए। 

4 of 5
विटामिन बी-12 की कमी के कारण अनिद्रा की समस्या - फोटो : iStock
विटामिन बी-12 की कमी के कारण हो सकती हैं कई तरह की दिक्कतें
वैज्ञानिकों के मुताबिक विटामिन बी-12 शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को नियंत्रित करता है।मेलाटोनिन हार्मोन सर्कैडियन रिदम और नींद के पैटर्न को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि जिन लोगों में विटामिन बी -12 की कमी होती है उनमें अक्सर नींद की कमी बनी रह सकती है हैं। इसके अलावा यदि आपको भूख न लगने, याददाश्त कम होने, हाथों और पैरों में झुनझुनी, थकान और शारीरिक कमजोरी की भी समस्या बनी रहती है तो इसे भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत माना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद पूरी करना बहुत आवश्यक - फोटो : Istock
विटामिन बी-12 के स्रोत क्या हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी विटामिन की पूर्ति के लिए आहार को पहली प्राथमिकता देना चाहिए, बहुत ही कमी की स्थिति में सप्लीमेंट्स का सहारा लेना चाहिए। आहार में अंडे चिकन, मछली, साबुत अनाज, कम फैट वाले दूध, दही और पनीर आदि को शामिल करके इस पोषक तत्व की कमी को पूरा किया जा सकता है। अपने स्वास्थ्य के आधार पर विटामिन बी-12  वाले आहार के बारे में जानने के लिए किसी चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं। 


------------------
नोट:  यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें