फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मिनटों में कम हो जाएगा बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, विशेषज्ञ ने बताया सबसे आसान उपाय

Sun, 24 Oct 2021 05:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें? - फोटो : iStock
शरीर के लिए रक्तचाप यानी की ब्लड प्रेशर में अनियमितता को कई गंभीर रोगों का कारण माना जाता रहा है। इसमें भी ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना, ज्यादा नुकसानदायक होता है। लंबे समय कर रहने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हृदय, आंखों के साथ शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उच्च रक्तचाप एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जिसमें धमनियों की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाब बहुत अधिक बढ़ जाता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो इससे हृदय रोगों का जोखिम बहुत अधिक बढ़ जाता है। 

कई अध्ययनों से पता चलता है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी गंभीर और घातक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर रीडिंग 140/90 है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है, इसका बढ़कर 180/120 तक पहुंच जाना गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसी समस्या को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक ऐसे उपाय के बारे में बताया है जिससे कुछ ही मिनटों में ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock
समय के साथ बढ़ती जा रही है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में उपयुक्त बदलाव करके हाई ब्लड प्रेशर से बचाव किया जा सकता है। समय के साथ अस्वास्थ्यकर आहार की आदतें और गतिहीन जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोगों में इस तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। कम उम्र से ही अगर सावधानियां बरती जाएं तो इस गंभीर समस्या और इसके कारण होने वाली तमाम तरह की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर के कारण हो सकती हैं गंभीर समस्याएं - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति हो सकती है खतरनाक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 120/80 से कम की रीडिंग को सामान्य रक्तचाप माना जाता है। जीवनशैली और आहार संबंधी आदतों को बेहतर रखने के उपाय करके इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। रक्तचाप के बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण झटके आने, गंभीर चिंता, सीने में तेज दर्द, भ्रम के साथ सिरदर्द, धुंधला दिखाई देने और मतली या उल्टी की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक रक्तचाप को बढ़े रहने के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। 

4 of 5
ब्लड प्रेशर कैसे कम करें - फोटो : istock
मिनटों में कम हो जाएगा रक्तचाप
नफिल्ड हेल्थ प्रिवेंटिव मेडिसिन के विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर को कुछ ही मिनटों में कम करने का एक सबसे असरदार तरीका है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर की स्थित में एक आसान से व्यायाम को करके रक्तचाप को आसानी से कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ के अनुसार, आइसोमेट्रिक हैंडग्रिप स्ट्रॉन्गर्स व्याायम के माध्यम से कुछ ही क्षणों में रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय - फोटो : Istock
यह उपाय है सबसे कारगर
विशेषज्ञों के मुताबिक शांत अवस्था में बैठकर आइसोमेट्रिक हैंडग्रिप स्ट्रॉन्गर्स को दबाना सिस्टोलिक दबाव को कम करने में सहायक हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि आठ सप्ताह तक रोजाना इस अभ्यास को करके रक्तचाप को 8 से 10 प्वाइंट तक कम किया जा सकता है। हालांकि, उच्च रक्तचाप के जोखिम से बचने के लिए इस अभ्यास को करने के साथ दवाइयों का सेवन भी आवश्यक होता है, इसलिए डॉक्टरों से सलाह जरूर ले लें। 


------------------
नोट:  यह लेख नफिल्ड हेल्थ प्रिवेंटिव मेडिसिन के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें