मेमोरी बढ़ाने के जरूरी है विटामिन बी-12
- फोटो : Freepik.com
विटामिन बी-12 के फायदे
विटामिन बी12 कई कारणों से हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है, जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे दर्द, चलने में परेशानी, याददाश्त में कमी, मूड में बदलाव और दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि विटामिन के लाभ यहीं तक सीमित नहीं हैं।
- विटामिन बी12 रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- विटामिन बी12 की मदद से शरीर में प्रोटीन का मेटाबॉलिज्म हो पाता है।
- आहार में विटामिन बी-12 को शामिल करना आयु से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन यानी आंखों में होने वाली क्षति कम करती है ।
- मस्तिष्क को स्वस्थ रखने या याददाश्त को बढ़ावा देने के लिए हमें इस विटामिन की आवश्यकता होती है।