हम में से अधिकतर लोग अक्सर होने वाले सिरदर्द, सामान्य बुखार जैसी समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में इसके गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं? सामान्य सी दिखने वाले येसमस्याएं कुछ स्थितियों में गंभीर अंतर्निहित बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं, जिसके कारण जान जाने का भी खतरा हो सकता है। दुनियाभर में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते जोखिमों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सावधान कर रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि हर साल ब्रेन ट्यूमर ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बन रहा है।
साल 2020 में ब्रेन ट्यूमर और इसके कारण होने वाले कैंसर से 2.46 लाख लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर बताते हैं, हो सकता है कि ब्रेन ट्यूमर होने के बावजूद भी आपको कई वर्षों तक इस बारे में पता ही न चले। कई मामलों में ट्यूमर का विकास इतनी धीमी गति से होता है कि इसके लक्षण नजर ही नहीं आते हैं। इस स्थिति में जरूरी है कि आप कुछ सामान्य संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहें। यही कारण है कि डॉक्टर अक्सर होने वाले सिरदर्द को अनदेखा न करने की सलाह देते हैं।
आइए जानते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपको ब्रेन ट्यूमर तो नहीं है?