हमारा शरीर खुद बता देता है कि अंदर सब ठीक चल रहा है या नहीं। बस हमें इन संकेतो को समय रहते समझने की जरूरत होती है। कई बार बिना ज्यादा काम किए थकान होना, बालों का लगातार झड़ना, मुंह में बार-बार छाले होना या हाथ-पैर में झनझनाहट रहना हमें बताता है कि अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हम अक्सर इन समस्याओं को तनाव, नींद की कमी या मौसम का असर मानकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी परेशानियां शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत भी हो सकती हैं।
हमारे शरीर को कई विटामिन और मिनरल का बहुत थोड़ी मात्रा में ही जरूरत होती ह, लेकिन इनका काम बहुत बड़ा है। जब इनकी कमी होने लगती है तो शरीर अलग-अलग तरीके से संकेत देना शुरू कर सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, समय रहते शरीर को संकेतों को पहचानना और इलाज कराना बहुत जरूरी होता है।