दुनियाभर में जारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को लगातार बचाव के उपाय करते रहने के साथ-साथ, खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती रही है। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन से शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है जो संक्रमण से सुरक्षित रखने के साथ आपको अन्य कई तरह की बीमारियों के खतरे से भी बचाती है। कोरोना के इस दौर में रिपोर्ट्स में कई ऐसी चीजों को भी विशेष कारगर बताया जा रहा है जोकि आमतौर पर कामोत्तेजक के रूप में प्रयोग में लाई जा रही हैं।
हाल के कुछ रिपोर्ट में वियाग्रा को कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में काफी कारगर बताया जा रहा है। वैसे तो अकेले वियाग्रा ही वायरस को खत्म नहीं कर सकती है, लेकिन इसने निश्चित रूप से यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ हमारी प्राकृतिक प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में कारगर हो सकते हैं? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।