फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में ये सूप बनाएंगे इम्यूनिटी को मजबूत, बीमारियां भी रहेंगी दूर

Fri, 25 Dec 2020 07:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी का मौसम आते ही हमारे खाने-पीने का तरीका पूरी तरह बदल जाता है। जिस गर्म खाने से हम गर्मियों में दूरी बनाते थे, उसी खाने को हम सर्दियों में बड़े ही प्यार से खाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जब भी तापमान में गिरावट होती है, तब हमारे शरीर को ठंड लगती है और कई बार तो कपकपी तक छूट जाती है। ऐसे में हमें गर्म चीजें खाने से काफी लाभ पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में इम्यूनिटी भी काफी प्रभावित होती है। साथ ही कई तरह की बीमारियां भी हमें घेर लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इनमें सर्दी, खांसी-जुकाम, गले में खराश होना, नाक बहना औक बुखार जैसी बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में हम इन बीमारियों से एक तरह से काफी हद तक बच सकते हैं, और वो है कई तरह के सूप। तो चलिए आपको ऐसे सूप के बारे में बताते हैं जो सर्दी में आपके लिए काफी फायदेमंद और इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। इसमें सबसे पहला सूप है मिक्स सब्जियों से बना सूप। ये सूप हमारे शरीर को गर्म रखने के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद करता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के पाए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस सूप में फाइबर और मिनरल्स जैसे भी कई पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। कई तरह की सब्जियों से बने इस सूप को बनाना भी काफी आसान है। पालक, गोभी, मटर, ब्रोकली, पत्तागोभी, गाजर, शिमलामिर्च जैसी सब्जियों को उबालकर इसे तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा सूप में करी पत्ता और जीरा डालने से गले की खराश में राहत मिलने में काफी मदद मिलती है। वहीं, नारियल और मूंग की दाल से बना सूप भी इस सर्दी में आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस सूप को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काफी सही माना जाता है। जहां नारियल में अच्छी मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं, तो वहीं मूंग की दाल में प्रोटीन भरपूर रूप से पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। नारियल और मूंग दाल से बने इस सूप में लौंग, काली मिर्च और हल्दी डालने से भी शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लौंग सर्दियों में शरीर को गर्मी देती है। वहीं, काली मिर्च गले के लिए काफी फायदेमंद होती है। जबकि हल्दी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है, साथ ही खांसी-जुकाम और कई अन्य तरह की मौसमी बीमारियों से भी हमें दूर रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
इसके अलावा एक और सूप है जिसे सर्दियों में पीने से शरीर को लाभ पहुंचता है, और वो है गाजर और अदरक से बना सूप। गाजर में बीटा कैरोटिन की अच्छी मात्रा रहती है, जिससे शरीर के इंफ्केशन को दूर रखने में काफी मदद मिलती है। वहीं, अदरक में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को रोग से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर-अदरक का सूप शरीर को गर्मी भी देता है, जो कि इस सर्दी के मौसम में हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें