फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज हो या पेट दर्द या फिर गैस की समस्या हर समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

Sat, 11 Jan 2020 07:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानव शरीर में सबसे ज्यादा बीमारियां पेट से ही फैलती हैं। अक्सर लोग काम के कारण लंबे समय तक कुछ भी नही खाते हैं या खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि क्या खा रहे हैं ? हम जो भी कहते हैं उसका सीधा असर पेट के साथ-साथ पूरे शरीर पर पड़ता है। जीवनशैली में अनियमितता के कारण आजकल बहुत लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां  हो रही हैं। ऐसे में सवाल यहआता है कि पेट से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुसखों के बारे में बताएंगे जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन का सेवन पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो से तीन कली खाने से पेट के इंफेक्शन में राहत मिलती है। लहसुन में ऐंटी-बायॉटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो गट को हेल्दी रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लौंग
ऐंटी-माइक्रोबियल के गुणों से भरपूर लौंग भी पेट से जुड़ी समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। लौंग के सेवन से पेट का इंफेक्शन दूर होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
पेट के लिए केला से बेहतर कुछ नहीं। अगर कीड़े भी हो जाएं या फिर लूज मोशन तो भी केला बहुत फायदेमंद है। यह पेट के इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अदरक
पेट में होने वाली किसी भी तरह के समस्या में अदरक बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक टुकड़ा अदरक लेकर कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और एक चुटकी हींग पीसकर डाल लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और खाएं। खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हल्दी
हल्दी को भी पेट के इंफेक्शन में कारगर माना गया है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में 2 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें और उसे रोजाना खाएं। शहद और हल्दी का मिश्रण बनाकर उसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें