फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर के जूस में छिपे हैं इतने स्वास्थ्य लाभ, इन बीमारियों का है जबरदस्त इलाज

Fri, 05 Jul 2019 05:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
tomato - फोटो : tomato
विज्ञापन

काफी लोग आजकल उच्च रक्तचाप और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहें हैं। देश में लगभग दस लाख लोग इस तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं। हमारे देश में तनाव की बीमारी को लोग बहुत हल्के में लेते हैं और नतीजा आगे चलकर ह्रदय की कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए अगर आप खास तरह के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको बहुत फायदा होगा।

विज्ञापन

टमाटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है ही इसके जूस को पीने से भी बहुत से रोगों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड के कारण रक्तचाप में सुधार होता है। एक शोध में ये बात सामने आयी है कि एक गिलास बिना नमक वाले टमाटर के जूस का सेवन शरीर के विभिन्न रोगों को खत्म करने में सहायक है। अगर नियमित रुप से इस जूस का सेवन किया जाए तो उच्च रक्तचाप, कालेस्ट्रॉल और ह्रदय की बीमारियों से राहत मिलती है।
 
विज्ञापन

फूड साइंस और न्यूट्रिसन के जर्नल में प्रकाशित एक शोध में बताया गया कि पांच सौ महिलाओं और पुरुषों पर किए परीक्षण में ये बात सामने आई है कि टमाटर के जूस से स्वास्थ्य को बहुत लाभ हुआ है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं और पुरुषों में समान रुप से उच्च रक्तचाप में गिरावट 141.2 से घटकर 137mmHg पर हुई थी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें